UP Police Vacancy 2023 Online Form Date: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही (Constable) भर्ती अधिसूचना (Notification) का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। यूपी पुलिस में सिपाही रैंक के 52 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी होने को लेकर बड़ा अपडेट सामने है। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार द्वारा बुधवार, 21 जून 2023 को जारी अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 52,699 सिपाहियों की भर्ती की अधिसूचना 15 जुलाई तक जारी कर दी जाएगी। ऐसे में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल नोटिफिकेशन 2023 का लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath