शिवपाल पार्टी कार्यालय के डा. लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से उन्हांेने कहा कि समाजवादी सरकार ने बहुत काम किए हैं, जिनसे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। मुख्यमंत्री ने बहुत रोजगार दिया है, अभी और रोजगार देना है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, पेंशन, दुर्घटना बीमा योजना, बीमारी के लिए आर्थिक सहायता, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि जनहित के कार्यो का प्रचार घर-घर तक करना है। काम के हिसाब से वोट मिलने चाहिए।
शिवपाल ने कहा कि नेताजी ने जो फैसला किया है उस पर सबको अमल करना है, सबको एक होकर काम करना चाहिए। पार्टी में कहीं गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। गुटबाजी करने वाले के लिए पार्टी में जगह नहीं है।
dharmpath.com dharmpath