जालंधर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के पीछे के लोगों को दंडित किया जाएगा, और पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए भारत कूटनीतिक स्तर पर काम करेगा।

जेटली ने कहा, “स्वाभाविक रूप से इस उड़ी हमले के लिए जो लोग जिम्मेदार है, उन्हें कीमत चुकानी होगी.. हमारी कूटनीति पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने की दिशा में काम करेगी।”
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि उड़ी साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
जेटली ने कहा, “पूरे देश को इस घटना को कोई राजनीतिक रंग दिए बगैर इसकी एक सुर से निंदा करने की जरूरत है।”
वित्तमंत्री ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रविवार की घटना भारतीय बलों की अत्यधिक तैयारी की जरूरत को रेखांकित करती है।
उन्होंने कहा, “यह कायराना कृत्य अत्यंत निंदनीय है। मातृभूमि की हिफाजत में कुर्बानी देने वाले हमारे सैनिकों को सलाम।”
dharmpath.com dharmpath