’24’ को अपनी आवाज दे सकते हैं सूर्या

चेन्नई , 6 मार्च (आईएएनएस)। विज्ञान पर आधारित आगामी तमिल फिल्म ’24’ में तिहरी भूमिका निभा रहे अभिनेता सूर्या फिल्म के एक अन्य किरदार के लिए अपनी आवाज दे सकते हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “निर्माताओं ने सूर्या से एक किरदार को अपनी आवाज देने का अनुरोध किया है। वह संभवत: ऐसा करेंगे।”

वर्तमान में ‘एस3’ की शूटिंग कर रहे सूर्या किसी काम के लिए वक्त बड़ी मुश्किल से निकाल पाते हैं। यह ‘सिंघम’ श्रृंखला की तसरी फिल्म है।

उन्होंने कहा, “वह ‘एस3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। डबिंग के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल है, फिर भी निर्माता इसके लिए अनुरोध कर रहे हैं।”

विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ’24’ में सामंथा रुथ प्रभु और नित्य मेनन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और यह अप्रैल में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493