44 श्रम कानूनों को 4 बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार मौजूदा 44 श्रम कानूनों को चार कानूनों में बदलना चाहती है, ताकि लोगों को इसे समझने में आसानी हो।

देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कई कानूनों का होना प्रशासन के लिए अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा, “कानून स्पष्ट और प्रासंगिक होने चाहिए। इस वक्त 44 श्रम कानून हैं। हमें उनमें बदलाव लाने की आवश्यकता है। हमने इन्हें चार कानूनों के रूप में परिणत करने को समर्थन दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493