श्रमिकों का सम्मान करें : मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि देशवासियों को श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए। यह हमारी राष्ट्रीय विशेषता होनी चाहिए।

लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “यदि कोई सूट, लंबा कुर्ता पहनता है तो हम खड़े होकर उसका अभिवादन करते हैं, लेकिन यदि कोई दूधिया या ऑटोरिक्शा चालक आता है तो हम उसके साथ सही तरीके से बर्ताव नहीं करते। श्रम का सम्मान हमारी राष्ट्रीय विशेषता होनी चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पहचान-पत्र जारी किए हैं। इससे उन्हें सरकार की समाज कल्याण योजनाओं का लाभ मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493