केजरीवाल नागपुर में करेंगे विपश्यना

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नागपुर के एक योग केंद्र में 10 दिन के लिए विपश्यना करेंगे।

इस दौरान वह समाचार-पत्रों या टेलीविजन के पत्रकार उनसे संपर्क नहीं कर पाएंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने कहा कि केजरीवाल पहली अगस्त को दिल्ली से रवाना होंगे और 12 अगस्त को यहां लौटेंगे।

उन्होंने बताया, “विपश्यना कोर्स दो अगस्त से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। केजरीवाल की अनुपस्थिति में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सरकार का कामकाज देखेंगे।”

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भी केजरीवाल ने बेंगलुरू में विपश्यना कोर्स किया था, जो योग की एक प्राचीन विधा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493