नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम का दौरा करेंगे जहां बाढ़ से भारी तबाही हुई है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।
शुक्रवार को जारी अधिकारिक बयान के मुताबिक, राजनाथ सिंह असम के नगांव, मोरीगांव और काजीरंगा जिले का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और मोरीगांव जिले में बाढ़ से विस्थापित लोंगों के लिए बनाए गए एक राहत शिविर का भी दौरा करेंगे।
शाम को दिल्ली लौटने से पहले वह मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
dharmpath.com dharmpath