गोवा में मछली पकड़ने में गिरावट आई : सरकार

पणजी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि इस साल सार्डिन मछली पकड़ने में कमी आई है।

मछली पालन मंत्री अवर्तानो फर्तादो ने विधानसभा में कहा, “समुद्री मछली के उत्पादन में जुलाई 2015 से जून 2016 के दौरान कमी देखने को मिली है। इस कमी का मुख्य कारण सार्डिन मछली के पकड़ने में आई कमी है।”

मछली पालन मंत्रालय द्वारा विधानसभा के पटल पर रखे गए आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में कुल 80,849 टन सार्डिन मछली पकड़ी गई थी। वहीं, 2015 में यह घटकर 57,270 टन रह गई। जबकि साल 2016 में अब तक 6,481 टन सार्डिन पकड़ी गई है।

फर्ताडो ने यह भी कहा है कि मछली पकड़ने में आई कमी का मुख्य कारण एलईडी लाइटों के साथ मछली पकड़ने पर लगाई गई रोक है।

फर्ताडो ने कहा, “विभाग ने केंद्रीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) से मछली संसाधनों पर एलईडी लाइट के पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने को कहा है। गोवा के जल क्षेत्र में एलईडी लाइटों के प्रयोग पर रोक लगाने का आदेश 12 मई, 2016 को जारी किया गया था।”

जबकि गोवा देश में शीर्ष समुद्र तटीय पर्यटन स्थलों में से एक है। राज्य के भारत-पुर्तगाली भोजन, विशेष रूप से समुद्री भोजन भी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय आकर्षण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493