उप्र : बस्ती में 19,568 लाख रुपये से बनेगा मेडिकल कालेज

इसके अलावा शासन ने भारत सरकार द्वारा ‘इस्टैब्लिशमेंट ऑफ न्यू मेडिकल कॉलेज अटैच्ड विद एक्जिस्टिंग डिस्ट्रिक्ट/रेफरल’ योजना के तहत उपलब्ध कराई गई चार करोड़ रुपये की धनराशि में राज्यांश को शामिल करते हुए पांच करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए हैं।

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विदित हो कि भारत सरकार द्वारा ‘इस्टैबलिशमेंट ऑफ न्यू मेडिकल अटैच्ड विद एक्जिस्टिंग डिस्ट्रिक्ट/रेफरल’ योजना के तहत जनपद फैजाबाद, बस्ती, फिरोजाबाद तथा शाहजहांपुर के जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज बनाने के लिए प्रत्येक के लिए चार-चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।

भारत सरकार द्वारा यह धनराशि 75:25 पैटर्न के आधार पर उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश सरकार ने इस धनराशि में राज्यांश का एक करोड़ रुपये शामिल करते हुए पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं।

महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति की देख-रेख में समस्त निर्माण कार्य सम्पन्न होंगे। कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों के निगरानी की जिम्मेदारी भी महानिदेशक को सौंपी गई है।

मेडिकल कालेज के निर्माण के संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493