वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी द्वारा जारी चुनावी घोषणा पत्र में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को कन्या धन योजना के तहत 30-30 हजार रुपये देने की घोषणा की थी।
प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद 12वीं पास छात्राओं को तीस-तीस हजार रुपये के चेक वितरित किए गए थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में पात्र पांच सीटों पर विजय प्राप्त कर सकी।
इससे क्षुब्ध होकर पार्टी ने कन्या विद्या योजना का लाभ केवल मेधावी छात्राओं को देने का निर्णय लिया था। पूर्व में सभी इंटरमीडिएट पास छात्राओं को उक्त योजना का लाभ मिलता था।
वर्ष 2016 में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली 416 छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना का लाभ मिलेगा। मेरिट के आधार पर पात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा। सरकार द्वारा कन्या विद्या धन योजना का लाभ इसलिए दिया जा रहा है, कि धन छात्राओं की पढ़ाई में बाधा नहीं बने।
जिला विद्यालय निरीक्षक बी.के. शर्मा ने बताया कि जनपद की 461 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना का लाभ देने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत यूपी बोर्ड की 280, मदरसा बोर्ड 16, सीबीएसई बोर्ड 78, आईसीएसई बोर्ड की 26 व संस्कृत बोर्ड की 16 मेधावी छात्राओं को योजना का लाभ दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक छात्रा को 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे।
इस योजना के लिए पात्र छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। पात्र छात्राओं का चयन कर कालेज प्रधानाचार्या से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath