आप विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दिल्ली पुलिस को

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनोज कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का मामला उनकी पत्नी ने इस माह की शुरुआत में दर्ज कराया था।

महिला आयोग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, “आयोग ने दोनों पक्षों को तीन बार बुलाया। मुद्दे को समझने और उन्हें समझाने-बुझाने के बाद हमें लगा कि यह मामला आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के पास भेजे जाने योग्य है।”

आप विधायक और उनकी पत्नी को दिल्ली महिला आयोग ने 18, 23 और 30 जुलाई को बुलाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493