उप्र : विषाक्त भोजन खाने से 2 सगी बहनों की मौत

पुलिस के मुताबिक, जनपद के बैगवां निवासी रामबली इलाहाबाद में मजदूरी करता है। वहीं उसकी पत्नी अनीता यहां अपनी पांच बेटियों सीमा (12), आरती (8), पूजा (4), रीना (3) तथा (18 माह) अंतिमा के साथ रहती है।

रोजाना की तरह शुक्रवार रात खा-पीकर मां-बेटियां घर के भीतर सो रही थीं। आधी रात के बाद तकरीबन दो बजे आरती और पूजा के पेट में अचानक दर्द उठा और उल्टी होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों की हालत बिगड़ने लगी।

बच्चियों की हालत गंभीर होती देख मां अनीता इलाज के लिए उन्हें स्थानीय निजी क्लीनिक लेकर भागी।

अनीता के मुताबिक, क्लीनिक पहुंचने से पहले ही छोटी बेटी पूजा की सांसें थम गईं। घंटे भर के भीतर तकरीबन चार बजे आरती ने भी तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। महज एक घंटे के भीतर दोनों बेटियों की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया।

सुबह जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ ही सीएचसी अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। एसओ कौशांबी सुनील दुबे ने कहा कि प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का कारण साफ हो सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493