नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जल संसाधन मंत्रालय ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के साथ एक बैठक में उनसे महानदी परियोजनाओं के बारे में सूचनाएं साझा करने के लिए कहा।
बैठक में ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि चूंकि महानदी ओडिशा के लिए जीवनदायिनी है, इसलिए जरूरी है कि नदी मार्ग में स्थित राज्य महानदी से जुड़ी परियोजनाओं के बारे में सभी राज्य अवगत रहें।
उन्होंने उदाहरणस्वरूप बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही कुछ जल संसाधन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) ओडिशा के साथ साझा नहीं की गई।
ओडिशा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चल रही अर्पा-भैसाझार परियोजना के कारण ओडिशा में स्थित हीराकुंड बांध में मानसून के दिनों के अलावा पानी की उपलब्धता पर्याप्त नहीं रहती।
dharmpath.com dharmpath