कोच्चि, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नामित मोहन एम. शांतनागौदर ने उम्मीद जताई है कि मीडिया और वकीलों के बीच के मुद्दे जल्द ही सुलझ जाएंगे।
न्यायमूर्ति शांतनागौदर ने रविवार को यहां पहुंचने के बाद मीडिया से यह बात कही।
उन्होंने कहा, “मैं यहां नया हूं, लेकिन मैं आशावान हूं कि चीजें ठीक हो जाएंगी..मैं अपने साथी न्यायाधीशों के साथ सभी चीजों के बारे में बात करूंगा।”
पिछले दो सप्ताह से केरल में वकीलों और मीडिया के बीच तनाव बरकरार है। यहां तक कि कुछ वकीलों और पत्रकारों के बीच मारपीट भी हुई।
dharmpath.com dharmpath