उन्होंने घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 24 घंटे की मोहलत देते हुए उन्होंने पुलिस महानिदेशक को मामले का तत्काल खुलासा करके दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने मामले से संबंधित थानों के थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
यादव ने कहा कि घटना के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई के माध्यम से ऐसी सजा दिलाई जाए, जो एक उदाहरण बने, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस करने के बारे में सोच न सके।
मुख्यमंत्री ने प्रकरण को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यादव ने ये भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी भी की जाए।
dharmpath.com dharmpath