स्वराज अभियान 2 अक्टूबर को राजनीतिक दल लांच करेगा

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। स्वराज अभियान राजनीतिक विकल्प मुहैया कराने के लिए गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को एक राजनीतिक दल लांच करेगा। यह घोषणा अभियान के सह संस्थापक योगेंद्र यादव ने रविवार को की।

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। स्वराज अभियान राजनीतिक विकल्प मुहैया कराने के लिए गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को एक राजनीतिक दल लांच करेगा। यह घोषणा अभियान के सह संस्थापक योगेंद्र यादव ने रविवार को की।

पार्टी गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए छह सदस्यीय एक समिति गठित की गई है, जिसमें यादव भी शामिल हैं। यादव के पुराने सहयोगी अजित झा को इसका संयोजक बनाया गया है।

यादव ने यहां अभियान के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन पर कहा कि उन्होंने पिछली गलतियों से सीखा है और यह सुनिश्चित करेंगे कि नई पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) की राह न चली जाए।

यादव ने कहा, “हमने स्वराज अभियान के गठन के समय तीन स्तर पर काम करने का निश्चय किया था। पहला संगठन को लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर खड़ा करना, दूसरा देश के सामने मौजूद गंभीर मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करना, और तीसरा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना।”

यादव ने कहा, “एक राजनीति पार्टी बनाने का अर्थ है सच्चाई और ईमानदारी की ऊर्जा को एक मंच पर लाना। यह वैकल्पिक राजनीति का एक मंच होगा।”

प्रोफेसर आनंद कुमार को स्वराज अभियान का संयोजक चुना गया।

प्रारंभ में अभियान के संरक्षक और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यह कहते हुए खिल्ली उड़ाई कि उन्होंने आप को एक व्यक्ति की पार्टी बना दी है।

शांति भूषण ने कहा, “चार वर्ष पहले हमने वैकल्पिक राजनीति का एक मंच स्थापित करने का सपना देखा था और आप का गठन किया था। लेकिन अरविंद ने इसे एक व्यक्ति की पार्टी बना दी।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल शासन के लिहाज से कुछ नहीं कर रहे हैं और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आरोप लगाने में व्यस्त हैं।

भूषण ने कहा, “उनके पास सरकार का कोई विभाग नहीं है। वह अपने वेतन को कैसे जायज ठहराएंगे?”

उन्होंने कहा कि स्वराज अभियान द्वारा गठित की जाने वाली नई पार्टी की संरचना संघीय होगी।

भूषण ने कहा, “पार्टी की राज्य इकाइयां तय करेंगी कि राज्य के चुनाव में उनके उम्मीदवार कौन होंगे। यहां कोई केंद्रीय हाईकमान नहीं होगा।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि वैकल्पिक राजनीति खुद के बारे में सोचने के लिए नहीं, बल्कि देश के बारे में सोचने के लिए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493