मारुति सुजुकी ने चुनिंदा कारों की कीमतें बढ़ाईं

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सोमवार को अपने चुनिंदा कारों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की।

कंपनी ने बताया कि दिल्ली में कारों की कीमत में 1,500 रुपये से 5,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

कंपनी की ओर से जारी किए गए वक्तव्य के अनुसार, “हाल ही में लांच किए गए विटारा ब्रीजा और बलेनो की कीमतों में क्रमश: 20,000 और 10,000 रुपये की वृद्धि की गई है।”

वक्तव्य में आगे कहा गया है, “कारों की कीमतों में यह वृद्धि किसी खास सेगमेंट की कार की मांग, विदेशी मुद्रा विनिमय और कंपनी की रणनीतियों के आधार पर की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493