डायनामोज ने ब्राजील के पेलिसारी से किया करार

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली डायनामोज एफसी ने ब्राजील के मिडफील्डर ब्रूनो पेलिसारी के साथ करार किया है।

इसकी घोषणा सोमवार को फ्रेंचाइजी ने की।

मिडफील्डर इससे पहले लीग के दो संस्करणों में चेन्नइयन एफसी के लिए खेल चुके हैं।

पेलिसारी ने एक बयान में कहा, “मैं इस मौके लिए दिल्ली डायनामोज का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आईएसएल के उदय से इसमें खेल रहा हूं। मैं खुश किस्मत था कि पिछले साल इसका खिताब मैंने जीता और मुझे उम्मीद है कि मैं उस सफलता को इस साल भी दोहरा सकूंगा। मैं नई चुनौती ढूंढ रहा था और तभी दिल्ली ने मुझसे संपर्क किया और मैं न नहीं कह सका। “

दिल्ली के नए मुख्य कोच गिआनलुका जामब्रोटा उनके टीम में आने से काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र के लिए वह टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे।

जामब्रोटा ने कहा, “वह पिछले दो साल से आईएसएल के शीर्ष खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से अपने आप को मैच विजेता खिलाड़ी साबित किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493