अब तक 9326 गांवों में बिजली पहुंची

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर के 192 गांवों में पिछले हफ्ते 25 से 31 जुलाई के बीच दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) के तहत बिजली पहुंचाई गई। विद्युतीकृत गांवों में असम के 10, बिहार के दो, झारखंड के 24, मध्यप्रदेश के दो, मेघालय के 123, नागालैंड के तीन, ओडिशा के 15, राजस्थान के सात, उत्तर प्रदेश के पांच और उत्तराखंड का एक गांव शामिल हैं।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को दिए संबोधन पर अमल करते हुए सरकार ने 1000 दिन के भीतर यानी एक मई, 2018 तक शेष 18,452 गैर-विद्युतीकृत गांवों में विद्युतीकरण करने का फैसला किया है।

बयान के अनुसार, अब तक 9,326 गांवों को विद्युतीकृत किया जा चुका है। शेष 9,126 गांवों में से 501 गांवों में कोई बसावट नहीं हैं। 5,694 गांवों तक ग्रिड के माध्यम से बिजली पहुंचाई जानी है, भौगोलिक बाधाओं के कारण 2,638 गांवों तक ऑफ ग्रिड के माध्यम से बिजली पहुंचाई जानी है, तथा 293 गांवों का विद्युतीकरण स्वयं राज्य सरकारों द्वारा किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि अप्रैल, 2015 से 14 अगस्त, 2015 तक 1654 गांवों का विद्युतीकरण किया गया और सरकार द्वारा मिशन मोड में पहल किए जाने के बाद 15 अगस्त, 2015 से 31 जुलाई, 2016 तक 7,672 अतिरिक्त गांवों का विद्युतीकरण किया गया।

बयान के अनुसार, उन गांवों की सूची को भी राज्य की बिजली कंपनियों से साझा किया जा रहा है, जहां विद्युतीकरण की प्रकिया जारी है। साथ ही ऐसे गांवों की भी पहचान की जानी है, जहां विद्युतीकरण की प्रक्रिया देरी से चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493