महाराष्ट्र : नक्सलियों ने कॉलेज छात्र की हत्या की

गढ़चिरोली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महराष्ट्र के गढ़चिरोली में नक्सलियों ने 23 साल के एक कॉलेज छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों को शक था कि छात्र पुलिस का मुखबिर था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राकेश के. गावदे (23) नाम का यह छात्र अहेरी उप-जिले के मौजा-गुरजा गांव का रहने वाला था। वह पास के एक कॉलेज में डिग्री कोर्स में द्वितीय वर्ष का छात्र था।

अधिकारी ने बताया कि राकेश सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था। वह स्थानीय ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी देता था।

तड़के 2 बजे नक्सलियों का एक गिरोह गांव में दाखिल हुआ और राकेश के घर में घुसकर उसे गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली लौट गए।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। राकेश के हत्यारों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493