उप्र : दलित मजदूर की गोली मारकर हत्या

इस मामले में मृतक के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, किशनी थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हीरालाल रविवार को अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा रहा था। रात में बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

सोमवार सुबह उसका शव चारपाई पर खून से सना मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसपी देवरंजन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड की टीम ने सुबूत जुटाएं हैं। घटना से गांव में दहशत है।

इस मामले में मृतक के पुत्र ने गांव के चार लोगों होतीलाल कठेरिया, पप्पू यादव और जयपाल के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, भोगांव व किशनी पुलिस को लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493