सऊदी, कुवैत में आंध्र से 3000 लोग फंसे

हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब और कुवैत में आंध्र प्रदेश से लगभग 3,000 प्रवासी फंसे हुए हैं। ये सभी वहां बेरोजगार हो गए हैं।

हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब और कुवैत में आंध्र प्रदेश से लगभग 3,000 प्रवासी फंसे हुए हैं। ये सभी वहां बेरोजगार हो गए हैं।

अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मामलों के मंत्री पाले रघुनाथ रेड्डी ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा और उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

रेड्डी ने सुषमा से आग्रह किया है कि संबंधित देशों में स्थित भारतीय दूतावासों को निर्देश दिया जाए कि फंसे भारतीयों को भोजन और आवास मुहैया कराया जाए।

रेड्डी ने कहा कि उन सभी को मुफ्त परिवहन और आवश्यक वीजा दस्तावेज मुहैया कराकर उन्हें यथासंभव जल्द से जल्द स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

रेड्डी ने लिखा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और निर्माण क्षेत्र में मंदी के कारण सऊदी अरब में पैदा हुए संकट के चलते प्रवासी, खासतौर से श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं और उन्हें भोजन और आवास की समस्या पैदा हो गई है।

सुषमा ने शनिवार को कहा था कि आर्थिक संकट के कारण सऊदी अरब और कुवैत में 10,000 से अधिक भारतीय भोजन संकट का सामना कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493