बीएमएल के एमबीए पाठ्यक्रम में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हीरो समूह द्वारा स्थापित बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ने अपने पहले एमबीए बैच (पाठ्यक्रम 2014-16) के सभी छात्रों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट करने की घोषणा की। सभी 26 छात्रों को केपीएमजी, यस बैंक, ऐक्सिस बैंक, एमेड्यूस, सिमन्स, टीएनएस ग्लोबल, इनलॉग्सिस टेक्नो और हीरो मोटोकॉर्प जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं।

छात्रों को विभिन्न उद्योगों, जैसे बैंकिंग, आईटी, अक्षय ऊर्जा, बिजनेस कंसल्टिंग, मार्केट रिसर्च, ई-कॉमर्स आदि में वित्त, मार्केटिंग, उत्पाद प्रबंधन, कंसल्टिंग, मार्केट रिसर्च आदि की भूमिका के लिए नौकरी की पेशकश की गई।

विश्वविद्यालय ने अगस्त 2014 में परिचालन शुरू किया था। इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाला एमबीए छात्रों का यह पहला बैच है। एमबीए पाठ्यक्रम के लिए छात्रों का चयन एप्टीट्यूट परीक्षण, शैक्षणिक, शिक्षणेत्तर गतिविधियों, समूह परिचर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बहुआयामी चयन प्रक्रिया के तहत किया गया था।

एमबीए छात्रों को बधाई देते हुए बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष अक्षय मुंजाल ने कहा, “हम विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में अपने पहले एमबीए बैच के सभी छात्रों के प्लेसमेंट में सफल होने से अभिभूत हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे छात्र इनोवेशन और उद्यमशीलता के क्षेत्र में भविष्य के लीडर होंगे और संस्थान की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। हमें यह भी यकीन है कि बीटेक के छात्र अपने प्रैक्टिस स्कूल के अनुभवों से उद्योग के लिए जरूरी कौशल और ज्ञान हासिल करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493