मायावती ने मुख्यमंत्री अखिलेश का मांगा इस्तीफा

विपक्षी दल अपने-अपने स्तर से कानून-व्यवस्था से जुड़े इन मसलों का हवाला देकर अखिलेश सरकार पर हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा मांगा है।

मायावती का कहना है कि अगर अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है तो फिर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें।

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। उत्तर प्रदेश में अपराधिक तत्व बिना किसी भय के घूम रहे हैं। अब प्रदेश सरकार जवाब दे कि कैसे जिम्मेदार लोग मां-बेटी की अस्मत कैसे लौटा सकते हैं।

बसपा प्रमुख ने कहा कि बुलंदशहर की घटना बेहद ही दर्दनाक और शर्मनाक है। प्रदेश में अब महिलाओं का घर से निकलना बेहद असुरक्षित हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493