गुजरात जाकर नरेंद्र मोदी से मिले लालू के साले साधु यादव

modi-sadhuअहमदाबाद।। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साले और कांग्रेस नेता साधु यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। साधु यादव गुजरात जाकर नरेंद्र मोदी से मिले। साधु यादव की मोदी से इस अप्रत्याशित मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर में मोदी और साधु यादव के बीच लंबी बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने करीब 45 मिनट तक एक-दूसरे के साथ बातचीत की। साधु यादव के साथ मोदी से मुलाकात के दौरान बिहार कांग्रेस के नेता दसई राम भी मौजूद थे।

हालांकि साधु यादव ने मोदी के साथ मुलाकात को महज शिष्टाचार बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि 45 मिनट तक मोदी के साथ कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग में बिहार के सियासी समीकरण पर चर्चा हुई है।

आपको बता दें कि लालू के साले साधु यादव पहले आरजेडी से विधायक थे, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव से पहले साधु ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493