पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गया का 32.8 डिग्री और पूर्णिया का 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 10 मिलीमीटर तथा पटना में 15.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath