नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को पेश किया, और उसके बाद इसपर चर्चा शुरू हो गई।
इस विधेयक को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है और उम्मीद है कि राज्यसभा से भी यह पारित हो जाएगा। इस विधेयक के अस्तित्व में आने से देश की कर व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा।
dharmpath.com dharmpath