ट्रेन में मासूम को छोड़ गई मां, बच्चा चाइल्ड लाइन को सुपुर्द

झांसी, 3 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। मां के साथ ट्रेन में सफर कर रहे बच्चे को अचानक मां छोड़ कर फरार हो गई। लावारिस हालत में बरामद बच्चा फिलहाल झांसी आरपीएफ चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया।

झांसी, 3 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। मां के साथ ट्रेन में सफर कर रहे बच्चे को अचानक मां छोड़ कर फरार हो गई। लावारिस हालत में बरामद बच्चा फिलहाल झांसी आरपीएफ चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया।

झांसी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देश पर आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित मीना के साथ सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार अपने हमराह पुलिस बल के साथ गश्त कर रही थी।

इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि पठानकोट एक्सप्रेस के एक कोच में सीट के नीचे एक बच्चा रो रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रामअवतार अपने हमराह के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचे और कोच को अटैंड कर मासूम बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पोस्ट आ गए।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि उस बालक के मिलने के बाद उसके माता-पिता को खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कई उदघोषणा भी कराई लेकिन परिणाम शून्य आया।

बच्चे की उम्र लगभग दो वर्ष बताई गई। भूख से तड़पते देख आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित मीना और सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार ने आनन-फानन में दूध की व्यवस्था कराई। दूध और बिस्किट खाने के बाद बच्चा शांत हुआ और सो गया।

इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपनी सुपर्दुगी में लेकर आश्रम ले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493