नोएडा-गौतमबुद्ध नगर, 3 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। शिक्षा का भगवाकरण करने तथा देश के क्रांतिकारी शहीदों का अपमान कर उन्हें क्रांतिकारी आतंकवादी बताने का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने विरोध जताया।

पार्टी ने सैक्टर-8 बॉसबल्ली मार्केट नोएडा के तिराहे पर इसका विरोध करते हुए सीबीएससी बोर्ड की कक्षा-8 की समाजिक विज्ञान की पुस्तक में भगत सिंह पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के पेजों को फाड़कर जलाया गया।
इस अवसर पर पार्टी के सचिव गंगेश्वरदत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के इशारे पर शिक्षा का पूरी तरह भगवाकरण करने पर तुली हुई है इतना ही नहीं देश के क्रांतिकारी इतिहास को तोड़-मरोड़ कर बच्चों को पढ़ाना चाहती है।
यहां तक कि शहीद भगत सिंह जैसे महान विचारक, क्रांतिकारी को भी अपमानित कर देश के जनतांत्रिक स्वरूप पर हमला कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर भरत डेंजर ने कहा कि अगर सरकार अपने इस कृत्य से बाज नहीं आती है तो हमारी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी, भाजपा और आरएसएस की देश विरोधी गतिविधियों से जनता को अवगत कराएगी।
dharmpath.com dharmpath