लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति दोनों दलों की मानसिकता एक जैसी है। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से यह भी सवाल किया कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर पास्को न लगाकर बसपा के साथ किस रिश्ते को निभा रहे हैं?

बसपा नेताओं पर पास्को के तहत एफआईआर होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी न होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए मौर्य ने कहा कि गैरजमानती धाराओं के आरोपी खुलेआम प्रदेश में घूमकर प्रेसवार्ता और सभाएं कर रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा कि बसपा के किस अहसान का बदला चुका रहे हैं? उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से यह भी सवाल किया कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर पास्को न लगाकर बसपा के साथ किस रिश्ते को निभा रहे हैं?
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बुलंदशहर कांड की सीबीआई जांच न कराना अखिलेश सरकार द्वारा इस घटना पर लीपापोती की मंशा को प्रमाणित करता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करती है तो यह साबित हो जाएगा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बुलंदशहर कांड के सच पर पर्दा डालना चाहती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ओर बुलंदशहर के बाद बरेली, महोबा, शिकोहाबाद, शामली, सीतापुर जैसी घटनाएं हो रही हैं दूसरी तरफ सरकार के कबीना मंत्री आजम खान ‘विपक्ष की साजिश’ जैसा असंवेदनशील गैर जिम्मेदार, अपराधियों का मन बढ़ाने वाला तथा जांच को प्रभावित करने वाला बयान देते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता अपराध और भ्रष्टाचार पर सपा-बसपा के गठजोड़ को देख रही है। एक-दूसरे के अपराधों को छुपाने की सजा प्रदेशवासी विधानसभा के चुनाव में देंगे।
dharmpath.com dharmpath