चीन में 71 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता : रिपोर्ट

गौरव शर्मा

गौरव शर्मा

बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन में इंटरनेट का उपयोग 71 करोड़ लोग करते हैं जबकि चीन के पड़ोसी देश भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 27.7 करोड़ है।

यह नवीनतम आंकड़ा कुल आबादी का 5.71 प्रतिशत है और 71 करोड़ इंटरनेट उपयोकर्ताओं में 19.1 करोड़ लोग ग्रामीण चीन से हैं। जो कुल इंटरनेट आंकड़ों का 27 प्रतिशत है।

यह आंकड़ें बुधवार को चाइना इंटरनेट नेटवर्क इनफॉर्मेशन सेंटर (सीएनएनआईसी) द्वारा जारी किए गए।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने अपने इंटरनेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है और बीजिंग व शंघाई जैसे शहरों में विश्व स्तर के इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने 2016 की पहली छमाही में लगभग 2.13 करोड़ नए वेब उपयोगकर्ता जोड़े हैं जो 2015 के अंत के आंकड़ों की तुलना में 1.3 प्रतिशत अधिक हैं।

स्मार्टफोन के माध्यम से इंटरनेट पर सर्फि ग करने वाले लोगों की संख्या 65.6 करोड़ तक पहुंच चुकी है, और यह संख्या इंटरनेट उपयोगकतार्ओं का 92.5 प्रतिशत है।

औसतन वेब उपयोगकर्ता प्रतिदिन 3.8 घंटे इंटरनेट पर बिताते हैं, यह दर 2015 से 0.3 प्रतिशत बढ़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन में 92 प्रतिशत मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ता इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप (त्वरित संदेश सेवा) और करीब 80 प्रतिशत न्यूज ऐप का इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल सर्च, ऑनलाइन सर्च, वीडियोज और ऑनलाइन पेमेंट्स भी अधिक लोकप्रिय मोबाइल एप्लीकेशंस में शुमार हैं।

वहीं, 2016 की पहली छमाई में भोजन संबंधी ऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 40 प्रतिशत उछाल आया है, 14.6 करोड़ चीनी भोजन का ऑर्ड्र देने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493