रायगढ़(महाराष्ट्र)4 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुए दो बस हादसों के सिलसिले में गुरुवार को और तीन शव बरामद किए गए। इसमें से एक शव राज्य बस परिवहन निगम के चालक का है।
बुधवार को पुल ढह जाने से राज्य परिवहन निगम की दो बसें सावित्री नदी में बह गई थीं।
बचाव दल ने अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य शव महिलाओं उन महिलाओं के हैं, जो शायद उन बसों में या किसी निजी वाहन से यात्रा कर रही थीं।
गायब हुईं बसों के खोज के लिए चलाए गए अभियान में तीन लोगों के शव बरामद हुए। करीब 22 यात्रियों की खोज भारतीय तट रक्षक, नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन दल के द्वारा फिर से भोर में शुरू किया गया। स्थानीय मछुआरे भी खोज में सहयोग कर रहे हैं।
भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य में बाधा पड़ रही है। सावित्री नदी पुल बह जाने के 36 घंटों के बाद भी तेज बहाव से बह रही है। करीब सात दशक पहले ब्रिटिश काल में इस पुल का निर्माण हुआ था।
चालक एस.एस. कंबले का शव अरब सागर के अंजर्ले तट पर दुर्घटनास्थल से करीब 75 किलोमीटर दूर महाड के निकट मिला। वे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के जयगढ़-मुंबई बस सेवा चला रहे थे।
दो महिलाओं के शवों की पहचान सेवंती मिर्गल, हरिहरेश्वर से और रंजना वाजे, केम्बुर्ली से हुई है। यह दोनों कई किलोमीटर की दूरी से मिलीं।
बुधवार से ही कई एजंसियां गायब हुई बस और यात्रियों को खोजने के काम में जुटी हुई हैं। इसमें 5 हेलिकॉप्टर, जेमिनी नाव, स्कूबा और विशेषज्ञ गोताखोर लगे हुए हैं।
स्थानीय विधायक भरत गोवावले ने बुधवार को संवाददाताओं को दो बिना शिनाख्त के शवों की जानकारी दी थी। जो ढहे हुए पुल के पास से मिले थे। बाद में जिला प्रशासन ने साफ किया कि वे इससे जुड़े हुए नहीं थे।
दो गायब हुई बसों के अलावा यह भी कोशिश की जा रही है कि 5 से 6 निजी वाहनों का भी पता लगाया जा सके, जो पुल ढहने की वजह से अरब सागर की तरफ 18 किलोमीटर दूर तक बह गए।
सुरक्षा अधिकारियों ने करीब 300 किलो के बड़े चुम्बकों की सहायता से दलदली इलाकों और पानी में वाहन खोजने के लिए खरीद की है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उनके मंत्री, विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल दुर्घटनास्थल पर गए और कलेक्टर शीतल युगले और पुलिस अधीक्षक सुवेज हक से मिलकर स्थिति का जायजा लिया।
जयगढ़-मुंबई सेवा कंबले के द्वारा चलाई जाती थी जिसमें वी.के. देसाई परिचालक थे। दूसरी बस सेवा एमएसआरटीसी के द्वारा राजापुर-बोरवली (उत्तरी मुंबई) सेवा ई.एस. मुंडे के द्वारा चलाई जाती थी, जिसमें पी.बी. शिर्के परिचालक के तौर पर थे। यह दोनों बसें रत्नागिरि के चिपलून बस डिपो से चलती थीं।
dharmpath.com dharmpath