नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को मीडिया की उन रिपोर्टों को भ्रामक करार दिया है, जिसके मुताबिक इस्लामाबाद में दक्षेस की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण के प्रसारण या प्रकाशन पर रोक (ब्लैक आउट) लगाई गई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “हमारे गृह मंत्री के भाषण के ब्लैक आउट संबंधी मीडिया की खबरें भ्रामक हैं।”
उन्होंने कहा, “दक्षेस की बैठक का यह नियम है कि मेजबान देश के उद्घाटन भाषण को सार्वजननिक किया जाता है और उसका प्रसारण किया जाता है, जबकि बाकी कार्यवाही को सार्वजनिक नहीं किया जाता, यही वजह है कि बैठक में मुद्दों पर खुलकर चर्चा होती है।”
दक्षेस के गृह मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने दो दिवसीय दौरे पर इस्लामाबाद गए राजनाथ सिंह ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान के भाषण के बाद अपना भाषण दिया।
केवल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया।
राजनाथ सिंह गुरुवार को स्वदेश लौट आए।
dharmpath.com dharmpath