मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से झंडी दिखाकर हज यात्रियों का पहले जत्थे को रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हज यात्रियों को शुभकामना देते हुए नकवी ने उनसे भारत और पूरे विश्व में शांति, समृद्धि, सौहार्द और भाइचारे की प्रार्थना करने के लिए कहा।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, हज कमिटी के अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर और अल्पसंख्य मामलों के मंत्रालय के सचिव राकेश गर्ग भी इस समारोह में मौजूद थे।

340 हाजियों को ले जाने के लिए विमान ने गुरुवार अलसुबह 2.30 बजे उड़ान भरी।

अधिकारियों ने बताया, “करीब 12,500 हज यात्री दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दाह के लिए एअर इंडिया 37 चार्टर विमान से उड़ान भरेंगे। इनमें से 8,690 हज यात्री उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि शेष हज यात्री दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा से हैं।”

राज्यवार हज यात्रियों की बात करें तो दिल्ली से 1341, उत्तर प्रदेश से 8690, हरियाणा से 1045, हिमाचल प्रदेश से 91, चंडीगढ़ से 73 और उत्तराखंड से 864 हज यात्रियों ने जेद्दाह के लिए उड़ान भरी।

इस वर्ष हज के लिए पूरे देश से कुल 1,00,020 हज यात्रियों का जत्था हज समिति के माध्यम से देश के 21 अलग-अलग स्थानों से हज यात्रा हेतु जेद्दाह के लिए रवाना होगा। इसके अलावा 36000 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493