नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आमतौर पर बदली छाई रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी। “
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 73 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath