मप्र में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य स्थानों पर शुक्रवार की सुबह घने बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में शुक्रवार को भी सक्रिय मानसून का असर बना हुआ है। सुबह से ही कहीं बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश का क्रम बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश ने गर्मी और उमस से तो राहत दिलाई है वहीं नदी, नालों का जलस्तर बढ़ने से मुसीबतें भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रतलाम व उज्जैन में बहुत भारी बारिश, विदिशा, हरदा व रायसेन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में जारी बारिश से विभिन्न स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.1 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493