आईएस लोगों को अकेले हमले के लिए उकसा रहा : ओबामा

ओबामा ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आईएस सीरिया और इराक में लगातार हार रहा है, पर वह अब भी इस तरह के हमलों को उकसाने में सक्षम है।”

ओबामा के मुताबिक, अलकायदा से अलग आईएस लोगों को अकेले हमला करने के लिए उकसा रहा है, जिसके बारे में पता लगा पाना तथा रोक पाना अपेक्षाकृत मुश्किल होता है।

ओबामा के अनुसार, “आईएस ने समझ लिया है कि यदि वह कुछ लोगों को या एक भी व्यक्ति को सबवे अथवा परेड पर हमले के लिए मना लेता है.. और इसमें हजारों लोगों की जगह कुछ लोग भी मारे जाते हैं तो भी इससे लोगों में डर व आशंकाएं फैलेंगी और दबदबा बढ़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493