मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक व्यक्ति की हत्या की

इंफाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक गांव पर धावा बोलकर व्यक्ति की हत्या कर दी और ग्राम-प्रधान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह हमला उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई को रोके जाने के लिए हुए समझौते के बावजूद हुआ, जिस पर कुकी उग्रवादियों ने भी हस्ताक्षर किए थे।

मणिपुर के सेनापति जिले में गुरुवार रात यह घटना हुई। मृतक की पहचान थांगनेइलाल चोंगलोई(30) के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल ग्राम-प्रधान 60 वर्षीय थांगखोलाल चोंगलोई हैं।

हमले के बाद हमलावर गांव से चले गए। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान शुक्रवार सुबह गांव के लिए रवाना हुए।

मणिपुर में सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) पर हस्ताक्षर करने के बाद कई भूमिगत संगठन मुख्यधारा में शामिल हो गए। हालांकि ये आरोप लगते रहे हैं कि वे समझौते का पालन नहीं करते।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493