गोवा में महाराष्ट्र की पीओपी वाली गणेश प्रतिमाएं रोकेंगे : मंत्री

पणजी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा महाराष्ट्र से आनेवाली प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमाओं को रोकने के लिए विशेष दस्ते गठित करेगा। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र अर्लेकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अर्लेकर ने सदन में यह भी कहा कि यह विशेष दस्ता उन स्थानों पर छापा भी मारेगा, जहां ये प्रतिमाएं बनाई जा रही होंगी। क्योंकि ये प्रतिमाएं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं।

वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्लेकर ने कहा, “यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है। सरकार सतर्क है। हमने सभी पीओपी गणेश प्रतिमाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। हम गोवा-महाराष्ट्र सीमा नाको पर कर्मियों की तैनाती कर रहे हैं, ताकि इन प्रतिमाओं को आने से रोका जा सके।”

अर्लेकर ने कहा, “आबकारी विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों का उड़नदस्ता छापा मार कर यह सुनिश्चित करेंगे कि इन प्रतिमाओं का निर्माण गोवा में न हो।”

पीओपी से प्रतिताओं का निर्माण सस्ता पड़ता है तथा वे देखने में भी बेहतर होती हैं। लेकिन इसमें जिप्सम, सल्फर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। इन्हें नदियों में डालने से ये पानी में गलते नहीं है तथा नदी को प्रदूषित करते हैं और पानी में रहनेवाले जीवों के लिए खतरा पैदा करते हैं।

गोवा में गणेश चर्तुथी को हिन्दुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है और यह पांच सितंबर को मनाया जानेवाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493