वोग वेडिंग शो 2016 दिल्ली में शुरू

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फैशनेबल दुल्हन के लिबास, दुल्हन के साजोसामान के विकल्प, शादी के माहौल वाले कपड़ों और आभूषणों के साथ राजधानी में वोग वेडिंग शो 2016 की शुक्रवार से शुरुआत हो गई, जो कि इस शो का चौथा संस्करण है और कहीं ज्यादा चमकीला और ग्लैमरस है।

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फैशनेबल दुल्हन के लिबास, दुल्हन के साजोसामान के विकल्प, शादी के माहौल वाले कपड़ों और आभूषणों के साथ राजधानी में वोग वेडिंग शो 2016 की शुक्रवार से शुरुआत हो गई, जो कि इस शो का चौथा संस्करण है और कहीं ज्यादा चमकीला और ग्लैमरस है।

इन तीन दिवसीय दुल्हन प्रदर्शनी शो की शुरुआत भारतीय फैशन उद्योग के जानेमाने नाम अनिता डोंगरे, मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी और सब्यसाची मुखर्जी की कृतियों के साथ हुई।

ताज समूह की भागीदारी में इसका आयोजन यहां ताज पैलेस होटल में किया जा रहा है। इसमें लक्जरी मेले में दर्शक केवल आमंत्रण के माध्यम से ही भाग ले सकते हैं, जिसमें एक ही छत के नीचे दुल्हन की दुनिया के करीब 50 ब्रांडों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

होटल के कॉरिडोर में बड़ी संख्या में युवा महिलाएं दिख रही हैं, जो किसी समारोह के लिए कपड़े चुन रही हैं। तो बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं भी यहां देखी गई। पुरुषों का एक समूह अपनी पत्नियों, माताओं और बेटियों के साथ देखा गया।

हालांकि यहां कई सारे फैशन डिजायनरों की कृतियां उपलब्ध है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग मल्होत्रा, डोंगरे और मुखर्जी के संग्रह की है।

इसमें भाग लेने वाले अन्य डिजायनर हैं गौरव गुप्ता, मनीष अरोड़ा, पायल सिंहल, तरुण ताहिलियानी और वरुण बहल। इस समारोह में पाकिस्तानी स्पर्श भी है। हालांकि पाकिस्तानी डिजायनर मीशा लखानी के स्टॉल पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं देखी जा रही है। लेकिन वे भारत में पहली बार अपना संग्रह लेकर आई हैं।

हजूरीलाल ब्रांड के प्रबंध निदेशक और मुख्य डिजायनर संदीप नारंग ने आईएएनएस को बताया, “मांग काफी ज्यादा है। हर कोई अपनी शादी के लिए रंग-बिरंगे पत्थरों वाले डिजायन की तलाश में है। हमने डिस्प्ले में जिस संग्रह को रखा है, उसमें हमने काफी सारे पन्नों का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा पोल्की और डायमंड नेकलेस भी हैं।”

आहूजा संस जो शॉल, स्टोल और स्कॉर्फ के लिए जानी जाती है, के निदेशक भुवन आहूजा ने बताया, “हमें इस आयोजन में अच्छा रिसपांस मिला है। हर साल हम वोग वेडिंग शो में अपने नए कलेक्शन को लांच करते हैं और हमने अगले वोग वेडिग शो की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493