रियो ओलम्पिक (निशानेबाजी) : अपूर्वी, अयोनिका ने किया निराश

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अपूर्वी चंदेला और अयोनिका पॉल शनिवार को 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में आयोजित क्वालीफिकेशन राउंड में अपूर्वी को 411.6 अंकों के साथ 34वां और अयोनिका को 403.0 अंकों के साथ 51 निशानेबाजों के बीच 47वां स्थान मिला।

पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा ले रहीं अयोनिका को तो पेनाल्टी भी देना पड़ा। उन्होंने पहले सीरीज में 102, दूसरी सीरीज में 104.5, तीसरी सीरीज में 102.5 और चौथी सीरीज में 94.0 अंक हासिल किए।

आयोनिका ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीता था।

दूसरी ओर, 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली अपूर्वी ने पहली सीरीज में 104.2, दूसरी सीरीज में 102.7, तीसरी सीरीज में 103.3 औ्र चौथी सीरीज में 101.4 अंक हासिल किए।

चीन की ली डियू ने 420.7 अंकों के साथ नया विश्व रिकार्ड कायम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493