नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। खेल मंत्री विजय गोयल ने शनिवार को रोवर दत्तू बावन भोकानाल को रियो ओलम्पिक में पुरुषों की सिंगल स्कल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए बधाई दी है।
गोयल ने ट्वीट कर लिखा, “क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए बधाई दत्तू भोकानाल।”
भोकानाल ने लागोआ स्टेडियम में 2000 मीटर की दूरी 7 मिनट 21.67 सेकेंड में तय की।
25 वर्षीय यह खिलाड़ी इस स्पर्धा में इकलौता भारतीय खिलाड़ी था। शुरुआती 500 मीटर तक वह दूसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन इसके बाद मेक्सिको के खिलाड़ी से वह पीछे होते चले गए।
dharmpath.com dharmpath