राष्ट्र विरोधियों के लिए अब भी सहानुभूति का बोध है : पर्रिकर

पणजी, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को कहा कि भारत में राष्ट्र विरोधियों के लिए अब भी सहानुभूति का बोध है। उन्होंने अभिनेता आमिर खान पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्हें हर आदमी ने उनकी हाल की टिप्पणी के लिए बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की एक बैठक को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा, “जो राष्ट्र विरोधी हैं, उन लोगों के प्रति एक खास सहानुभूति है। इसलिए मैंने जो पुणे में कहा उसे यहां दोहराना नहीं चाहूंगा। जो लोग इसे देखना चाहते हैं, यूट्यूब पर देख सकते हैं। मुझे किसी ने नहीं कहा कि आपने गलत चीज कही है। सबने कहा कि आपने सही चीज कही है।”

पर्रिकर ने हाल में पुणे में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में अभिनेता आमिर खान पर निशाना साधते हुए कहा था, एक अभिनेता कहता है कि मेरी पत्नी भारत के बाहर जाना चाहती है ..यह एक अहंकारी बयान था।

पर्रिकर ने कहा था, “मेरा परिवार चाहे कितना भी गरीब क्यों न हो, मेरा घर चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, मुझे अपने घर से प्यार करना है और हमेशा यह लक्ष्य रखना है कि एक सही प्रक्रिया के जरिए इसे बड़ा बंगला बनाऊं। आप अपनी व्यवस्था को लेकर शर्मिदा नहीं हो सकते।”

पर्रिकर के इस बयान पर विवाद पैदा हो गया था। मीडिया की खबरों में कहा गया था कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने अनुचित ढंग से आमिर खान पर निशाना साधा।

पर्रिकर ने शनिवार को कहा कि भाजपा को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493