थोर्प ने कहा फेल्प्स रियो में बनाएंगे इतिहास

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के महान तैराक इयान थोर्प ने कहा है कि उनके पूर्व प्रतिद्वंद्वी अमेरिका के माइकल फेल्प्स रियो ओलम्पिक-2016 में लगातार चार बार एक ही स्पर्धा जीतने वाले पहले तैराक बनेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फेल्प्स 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में जीत हासिल कर इतिहास रचने की कोशिश करेंगे।

अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो वह अल ओर्टेर (डिस्कस) और कार्ल लुइस (लंबी कूद) की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

थोर्प ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “पांचवें ओलम्पिक के लिए मेरे भाई को शुभकामनाएं। मैं इन खेलों में उन्हें एक बार और इतिहास रचते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मैं उन्हें 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर में देखना चाहता हूं। वह बेशक चार ओलम्पिक में एक ही स्पर्धा जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे।”

फेल्प्स का यह पांचवां ओलम्पिक है। उनके नाम अब तक कुल 22 पदक हैं जिसमें से 18 स्वर्ण पदक शामिल हैं। वह अमेरिका की रिले टीमे के लिए भी खेल सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493