सिडनी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को एक पार्टी के दौरान हुए झगड़े में चाकू लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।
समाचार एंजेसी ‘एफे’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि किशोर को वेस्टमेड हॉस्पिटल पहुंचाए जाने के फौरन बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घायलों में 21 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर है, वहीं अन्य पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को सिडनी के रिड उपनगर से आधी रात के बाद एक घर से फोन आया कि एक पार्टी में कई युवा लोगों के बीच विवाद हो गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हत्या के तहत की जा रही है।
उन्होंने कहा, “यह बहुत गंभीर मामला है और हमें उम्मीद है कि हम इसकी तह तक जाएंगे। जांचकर्ता पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ का इंतजार कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath