यह घटना कैलीफोर्निया के लोडी में हुई।
इस हादसे में मारे गए एक स्काइडाइवर की उम्र 18 वर्ष थी और उसने पहली बार ही स्काइडाइविंग की थी। रिपोर्टों के मुताबिक, जब इस शख्स ने पैराशूट से छलांग लगाई तो इसका परिवार वहीं पर मौजूद था।
लोडी पैराशूट सेंटर के मालिक बिल डॉस ने संवाददाताओं को बताया कि अन्य शख्स इंस्ट्रक्टर था जिसे 700 बार पैराशूट से छलांग लगाने का अनुभव था।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि पैराशूट समय पर खुल नहीं पाया और दुर्भाग्यवश से स्काइडाइवर जमीन पर जा गिरे। इनके शव सेंटर कै लैंडिंग क्षेत्र से बरामद किए गए।
डॉस का कहना है कि पैराशूट उचित रूप से काम करने में असफल रहे लेकिन उन्होंने उपकरण में खामी के कारणों के बारे में नहीं बताया।
dharmpath.com dharmpath