नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। आज दिनभर आंशिक बदली के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आज सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।
dharmpath.com dharmpath