उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर ‘सुसाइड स्क्वायड’ का दबदबा

यह फिल्म 4,225 स्थानों पर प्रदर्शित हुई। वार्नर ब्रदर्स और डीसी कॉमिक्स की एंटी-सुपरहीरो फिल्म अगस्त माह में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसमें मार्गोट रॉबी तथा विल स्मिथ हैं।

‘कॉमस्कोर’ की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इसने 2014 में रिलीज ‘गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी’ से भी अधिक कमाई की है, जिसने 9.43 करोड़ डॉलर कमाए थे।

पिछले सप्ताहंत सबसे अधिक कमाई करने वाली ‘जैसन बॉर्न’ इस सप्ताहांत 2.27 करोड़ डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर रही। 12 करोड़ डॉलर की लागत वाली इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में 10.34 करोड़ डॉलर कमाए हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इसकी इस सप्ताह की कमाई में 62 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कमाई के लिहाज से तीसरे स्थान पर ‘बैड मॉम्स’ रही, जिसने 1.42 करोड़ डॉलर की कमाई की। इसने रिलीज के बाद से 10 दिनों में 5.1 करोड़ डॉलर का कारोबार किया है।

अमेरिका और कनाडा में इस सप्ताहांत शीर्ष 10 फिल्मों में ‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स’ (1.15 करोड़ डॉलर) ‘स्टार ट्रेक बीयॉन्ड’ (1.02 करोड़ डॉलर), ‘नाइन लाइव्स’ (65 लाख डॉलर), ‘लाइट्स आउट’ (60 लाख डॉलर), ‘नर्व’ (49 लाख डॉलर), ‘घोस्टबस्टर्स’ (48 लाख डॉलर) और ‘आइस एज : कोलीजन कोर्स ‘ (43 लाख डॉलर) शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493