श्रीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और इस दौरान एक आतंकवादी को भी मार गिराया गया है।
एक सुरक्षा अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “कुपवाड़ा जिले में एलओसी के माचिल सेक्टर में बीएसएफ और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ जारी है, जिसमें अबतक एक आतंकवादी को भी मार गिराया गया है।”
dharmpath.com dharmpath